Latest News

Home / Uncategorized / देहरादून – व्यापार मंडल के हेम रास्तोगी बने भाजपा आर्थिक उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष

देहरादून – व्यापार मंडल के हेम रास्तोगी बने भाजपा आर्थिक उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष

देहरादून । कल 03 फरवरी 2022 रात्रि 9 बजे कारगी व्यापार मंडल के अध्यक्ष हेम रस्तोगी द्वारा उनके कार्यालय में देहरादून धर्मपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली के साथ कारगी व्यापारियों की बैठक आयोजित हुई, जिसमे कारगी व्यापार मंडल अध्यक्ष हेम रास्तोजी द्वारा सभी व्यापारियों की समस्या को साझा किया एवं सभी समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाने को कहा गया।

इस बैठक में आर्थिक उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा के संरक्षक सुशील अग्रवाल, आर्थिक उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा के अध्यक्ष पंकज मैसोन मौजूद रहे, व्यापारियों की समस्या को रखने के पश्चात , कारगी व्यापार मंडल के अध्यक्ष हेम रास्तोगी को भाजपा आर्थिक उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल पुरी, भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल महिला मोर्चा एवं धरमपुर नगर मंडल मीडिया प्रभारी नीलम पुंडीर, वार्ड 72 के पार्षद आलोक कुमार एवं सोनू सरदार, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment