रिटायर्ड जनरल वीके सिंह बोले भाजपा की सोच विकास की सोच

अल्मोड़ा भाजपा के स्टार प्रचारक रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने रविवार को अल्मोड़ा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर देश में भाजपा की सरकार होगी तो देश का भला होगा। जब भी भाजपा की सरकार रही पार्टी ने देश के विकास के लिए काम किया है।

वीके सिंह यहां भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास में इतना बजट कभी नहीं लगा जितना भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगा है। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा की सोच विकास की सोच है। कांग्रेस पर वार करते हुए वीके सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेश देश में लूट खसोट मचाई है। सबेस अधिक घोटाले कांग्रेस सरकार के समय में हुए।

कहा कि कांग्रेस वंशवाद के आधार पर राजनीति करती है। जबकि भाजपा अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं के दम पर राजनीति करती है। जब कांग्रेस ने आज तक कोई विकास नहीं किया तो वह कैसे आम आदमी के बीच पहुंच रही है। आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए वीके सिंह ने कहा कि आज ‘आप’ खुद को तीसरा विकल्प बता रही है, लेकिन यह वही पार्टी है और वहीं इसके नेता हैं। जो अन्ना हजारे के सहारे चमके और फिर उन्हीं को धक्का दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *