Latest News

Home / Uncategorized / उत्तराखंड से बड़ी खबर – भाजपा विधायक ने कांग्रेस का हाथ थामा

उत्तराखंड से बड़ी खबर – भाजपा विधायक ने कांग्रेस का हाथ थामा

टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने किशोर उपाध्याय को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। टिहरी के वर्तमान भाजपा विधायक डॉ. धन सिंह नेगी भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया हैं। अब राज्य में केवल डोईवाला सीट पर भाजपा को अपना प्रत्याशी घोषित करना रह गया है।

उत्तराखंड फिर सियासी संग्राम छिड़ गया है। टिहरी विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए हैं। वही आज देहरादून में चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजदूगी में किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

धन सिंह नेगी भी आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया हैं।नेगी समर्थकों के साथ टिहरी से देहरादून के लिए रवाना हुए हैं। धन सिंह नेगी को कांग्रेस टिहरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

Leave a Comment